उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाधर्म

महिलाओं ने भगवान भास्कर को अर्पित किया पहला अर्ध्य

जमानियॉ (गाजीपुर)। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा रविवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोउल्लास पूर्वक मनाया गया। छठी मईया के गीत गाते हुए व्रती महिलाएं शाम को छठ घाट के लिए नंगे पांव निकली। गाजे-बाजे के साथ निकली टोलियों में आगे-आगे परिवार के पुरुष सदस्य पूजन सामग्री से भरी दउरी और गन्ना लेकर चल रहे थे तो उनके पीछे छठ के पारंपरिक गीत गुनगुनाती महिलाएं थीं। परिवार की मंगलकामनाओं के साथ व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ था। आस्था के महापर्व पर गंगा घाटों सहित सरोवरों व नहर घटों पर जन सैलाब उमड़ा रहा। सुरक्षा के दृष्टिगत चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मौजूद रही।
श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरे गंगा घाट, जलाशय व नहर घाटों पर हर तरफ छठ पूजा की अलौकिक छटा छाई रही। सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं व्रत का पारण करेंगी।
नगर स्थित यमदग्नि-परशुराम गंगा घाट, कपूरा गंगा घाट, कंकडवा गंगा घाट, सतुआनी गंगा घाट वही ग्रामीण क्षेत्र के बड़ेसर गंगा घाट, चक्काबांध गंगा घाट, कर्मनाशा घाट और क्षेत्र के ग्राम बरुइन, अभईपुर, नईबजार, असैचंदपुर आदि नहर घाटों पर ब्रती महिला व पुरुष ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की। तीन घंटे तक चला धार्मिक आयोजन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

पेट के बल लेट कर आई ब्रती महिलाएं

आस्था विश्वास के महापर्व छठ पूजा पर बहुत से ब्रती महिलाएं पेट के बल लेटकर परिजनों संग घाट पर पहुंची वही कोसी लेकर ब्रती महिलाएं बाजे के साथ गीत गाते हुए घाट तक पहुंची। आस्था के महापर्व पर हर पूरा माहौल भक्ति मय हो गया था।

झालरों से सजा गंगा, कर्मनाशा, सरोवर व नहर घाट

नगर पालिका परिषद द्वारा ब्रती महिलाओं की सुविधा के दृष्टिगत गंगा घाटों पर तम्बू व रंग बिरंगे विद्युत झालरों से सजा दिया गया था तथा सुरक्षा की दृष्टि से गंगा में रस्सी से बैरेकेटिंग की थी, ताकि स्नान के इस दौरान कोई ब्रती महिला गहरे पानी में न चली जाय। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस, तहसील प्रशासन व नपा प्रशासन लगातार नावों द्वारा चक्रमण करते रहे, वही प्रत्येक घाटों पर पुलिस बल की मौजूदगी रही। ग्रामीण क्षेत्र के गंगा घाट, कर्मनाशा घाट और नहर घाट पर ग्रामीणों व समाज सेवियों ने विद्युत झालरों व प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था कर ब्रती महिलाओं को बैठने के लिए मैट बिछाये थे। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी और गीत से वातावरण खुशनुमा हो गया। खुशनुमा माहौल में छोटे व बड़े सभी लोग अपने मोबाइल से सेल्फी लेते देखे गये वही कुछ लोग डीजे की धुन पर थिरकते तथा बच्चें पटाखा फोड़ते नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page