उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिकस्वास्थ्य

लंका मैदान में 26 से 28 सितंबर तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

गाजीपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत 26 से 28 सितंबर तक लंका मैदान में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में एम्स नई दिल्ली, अपोलो, बीएचयू, हेरिटेज और ओरियाना वाराणसी समेत विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को निशुल्क परामर्श और उपचार उपलब्ध कराएंगे। यह जानकारी भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा ने शुक्रवार को सिकंदरपुर स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में दी।

अभिनव सिन्हा ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन करीब 10 से 12 हजार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, हड्डी एवं जोड़, महिला रोग, बाल रोग, नेत्र, कान-नाक-गला, त्वचा, दंत, पेट एवं पाचन, किडनी एवं मूत्र रोग, श्वसन सहित विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ निशुल्क परामर्श देंगे। स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और दवा वितरण की भी व्यवस्था रहेगी।

उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनके लिए 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सालय में सर्जरी और उपचार की व्यवस्था की गई है। करीब 30 विशेषज्ञ सर्जनों की टीम द्वारा 600 से 700 मरीजों की सर्जरी किए जाने का लक्ष्य है।

शिविर में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। सिन्हा ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की।

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय और जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page