उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

ब्लॉक परिसर में लगा सेवा सेतु अभियान का शिविर

जमानिया। सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों के शिविर लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी महेंद्र यादव ने फीता काटकर किया।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन एक ही छत के नीचे किए जाएंगे। ‘ऑन स्पॉट प्रोसेसिंग’ के तहत तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, निर्वाचन विभाग, लघु सिंचाई विभाग और पुलिस सुरक्षा विभाग से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर एडीओ पंचायत, उमेंद्र प्रताप सिंह एडीओ आईएसबी दिग्विजय नाथ,पियूष दुबे एडीओ स० क०, सीडीपीओ, सचिव मनोज यादव, एनएम आदि विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page