उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिकसदर

चार दिन से ट्रांसफार्मर फुंका, सैकड़ों घरों में छाया अंधेरा

गाजीपुर। पहाड़पुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सोन्हुली गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंके चार दिन बीत गए, लेकिन अब तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। बिजली नहीं आने से गांव के सैकड़ों परिवार परेशान हैं। वहीं, करीब आधा दर्जन नलकूप भी बंद होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर जलने के बाद से ही नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। इसके बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात गर्मी और अंधेरे के बीच परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्राम प्रधान मंसूर आलम और सोनू आलम ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से कई बार ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की गई, लेकिन अभी तक आश्वासन ही मिला है। बिजली आपूर्ति ठप होने से घरेलू कामकाज के साथ ही खेती-किसानी भी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों ने जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। चेतावनी दी कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान पतिराम कुशवाहा, परशुराम कुशवाहा, हरेंद्र यादव, फजी पासवान, अफसरी बेगम, भगवान और शंकर कुशवाहा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page