उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाधर्मप्रशासनिक

महाअष्टमी पर अलर्ट रहा पुलिस-प्रशासन, दुर्गा पंडालों का किया निरीक्षण

जमानिया, गाजीपुर। महाअष्टमी पर्व के मद्देनजर रविवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर/ स्टेशन क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों एवं मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी निधि, क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी, तहसीलदार जितेंद्र कुमार और कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बरुईन मोड़ स्थित दुर्गा पंडाल, दुर्गा मंदिर तथा रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित पंडाल का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने अग्निशमन यंत्रों सहित सुरक्षा के अन्य इंतजामों की जांच की और पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बाजार मे पैदल गश्त कर सतर्क रहने और सुरक्षा

पर जोर दिया।
गौरतलब है कि शनिवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता के निकट एक दुर्गा पंडाल में हुए भीषण हादसे के बाद स्थानीय पुलिस-प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क नजर आया। महाअष्टमी पर पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page