उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसेवराइं

वध हेतु बिहार ले जाए जा रहे 3 गोवंश बरामद, पिकअप सहित 2 तस्कर दबोचे गए

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गो-तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस ने वध हेतु बिहार राज्य ले जाए जा रहे 3 राशि गोवंश को सकुशल बरामद करते हुए पिकअप वाहन सहित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार,17 अप्रैल को उपनिरीक्षक राकेश कुमार शर्मा मय हमराह टीम द्वारा कुतुबपुर मोड़ के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया, जिसमें क्रूरतापूर्वक 3 गोवंश लादकर बिहार ले जाया जा रहा था। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना गहमर में मु0अ0सं0 58/26 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त सतेन्द्र यादव (28 वर्ष ) पुत्र शिवबदन यादव, निवासी बहोरिक राय पट्टी, रेवतीपुर, गाजीपुर व रवि प्रजापति (20 वर्ष) पुत्र बबलू प्रजापति, निवासी गहमर चकवा, थाना गहमर, गाजीपुर है।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार पुलिस टीम में उप निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा मय पुलिस फोर्स, थाना गहमर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page