उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

सरकारी पैमाइश के बाद लगाए गए पिलर उखाड़े, विरोध पर जान से मारने की धमकी; छह पर केस

जमानियां, गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के अभईपुर गांव में सरकारी पैमाइश के बाद जमीन की निशानदेही के लिए लगाए गए पिलर उखाड़ने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रविवार देर रात गांव के छह लोगों के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अभईपुर निवासी शशिकांत सिंह के अनुसार, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर कुछ दिन पहले तहसीलदार और राजस्व टीम ने उनकी जमीन की सरकारी पैमाइश की थी। इसके बाद जमीन की निशानदेही कराते हुए मौके पर पिलर लगाए गए थे।
आरोप है कि दोबारा खेत पर पहुंचने पर सभी पिलर उखड़े हुए मिले। विरोध करने पर गांव के ही कुछ लोग लाठी, कट्टा और अन्य असलहे लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़े। पीड़ित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मामले में मारकंडेय, विजेंद्र, रविंद्र, धर्मेंद्र, बलवीर और अखिलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page