उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक
जमानिया स्टेशन फीडर पर विद्युत आपूर्ति ठप, बहाली में लगेंगे 4 से 6 घंटे: लोकेश कुमार
जमानिया। स्टेशन फीडर क्षेत्र में बीते शुक्रवार की सुबह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। अचानक गुल हुई बत्ती के कारण स्थानीय नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली गुल होने के कारणों और आपूर्ति बहाली को लेकर जब बिजली विभाग के एसडीओ से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि मौसम के सामान्य न होने के कारण विद्युत लाइन बार-बार ट्रिप कर रही है और लाइन होल्ड नहीं हो पा रही है।
एसडीओ ने स्पष्ट किया कि लाइन को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने में अभी कम से कम 4 से 6 घंटे का समय और लगेगा। विभाग की तकनीकी टीम समस्या को ठीक करने में जुटी हुई है और स्थिति सामान्य होते ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।



