उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरमुहम्मदाबाद

तमंचा-कारतूस और बाइक के साथ दो गिरफ्तार

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने चोरी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, 550 रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
उपनिरीक्षक कृपाशंकर मिश्रा ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ शुक्रवार को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के नीचे गांधी नगर गांव के पास स्थित अंडरपास से दोनों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के नागपुर निवासी दिलीप राजभर (22) और मिर्जापुर निवासी बलवंत राजभर (20) के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक दिलीप राजभर के पास से 250 रुपये, एक .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं बलवंत राजभर के कब्जे से 300 रुपये और एक मोटरसाइकिल मिली। पुलिस ने दोनों को थाना करीमुद्दीनपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 254/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित बताया है। जबकि दिलीप के खिलाफ मुकदमा संख्या 255/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page