उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिकरेल

आरपीएफ ने तत्परता दिखाकर यात्रियों का ट्रेन में छूटा सामान लौटाया

गाजीपुर। ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों का छूटा सामान आरपीएफ ने बरामद कर सत्यापन के बाद उनके सुपुर्द कर दिया। 24 सितंबर को अलग-अलग ट्रेनों में छूटे सामान की सूचना मिलने पर आरपीएफ गाजीपुर सिटी और संबंधित टीम ने त्वरित कार्रवाई की। आरपीएफ के अनुसार, गाड़ी संख्या 12561 अप के बी-3 कोच की बर्थ संख्या 15 पर यात्री का सामान छूट गया था। सूचना मिलने पर गाजीपुर सिटी आरपीएफ पोस्ट के कांस्टेबल तीर्थ राज यादव ने कार्रवाई करते हुए नेवी ब्लू रंग का पिट्ठू बैग और पीले रंग का झोला बरामद किया। सामान की कीमत करीब पांच हजार रुपये बताई गई। आवश्यक सत्यापन के बाद इसे मधुबनी निवासी संतोष कुमार साफी को सौंप दिया गया।
वहीं, इसी दिन गाड़ी संख्या 14006 में छूटा ब्राउन रंग का पिट्ठू बैग भी आरपीएफ ने बरामद किया। सत्यापन के बाद करीब चार हजार रुपये कीमत का बैग मधुबनी निवासी विक्की यादव को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया।
सामान वापस मिलने पर दोनों यात्रियों ने आरपीएफ के प्रति आभार जताया। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा के साथ उनके सामान की सुरक्षा और सहायता के लिए भी जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page