उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियास्वास्थ्य

‘पोषण अभियान” के तहत ”आंगन मिलन सेवा उत्सव” का आयोजन

जमानिया। विकासखंड के गरुआ मकसूदपुर और भगीरथपुर गांव में शुक्रवार को ”पोषण अभियान” के तहत ”आंगन मिलन सेवा उत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने किया। इस दौरान चार बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा चार गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की गई। पूर्व विधायक ने बच्चों को अन्नप्राशन कराने के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया।

समारोह को संबोधित करते हुए सुनीता सिंह ने कहा कि एक सशक्त और स्वस्थ भारत की नींव स्वस्थ मां और बच्चे पर टिकी है। पोषण अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल कुपोषण मिटाना ही नहीं, बल्कि माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण व संपूर्ण देखभाल के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में रीढ़ की तरह काम कर रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के शुरुआती वर्षों में पोषण, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देने की अपील की।इस अवसर पर सीडीपीओ सायरा परवीन, प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार, गीता भारती, रीता सिंह, गीता यादव, नीला पांडेय, अफसाना, हंसा यादव, मीरा यादव और मिथलेश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page