उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाशिक्षा

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

जमानियां। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना और हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘इम्पॉवर्ड वॉइसेस: वुमेन लीडिंग दा चेंज’ शीर्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मदन गोपाल सिन्हा ने कहा कि विश्व की आबादी में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 50 प्रतिशत है। उन्होंने रोजगार में समान अवसरों की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखते हुए कहा कि आज महिलाएं दुनिया भर में बदलाव की वाहक बन रही हैं। वे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में नई पहचान बना रही हैं। उनका नेतृत्व लैंगिक समानता को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही यह नए विचारों और समावेशी विकास का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने जोर देकर कहा कि महिला सशक्तिकरण पूरे समाज के लिए जरूरी है। उन्होंने शिक्षा, समान अवसर और सामाजिक समर्थन को महिला विकास का आधार बताया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं जब नेतृत्व करती हैं, तो न सिर्फ अपना जीवन बदलती हैं, बल्कि पूरी दुनिया को बेहतर बनाती हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में कई छात्र-छात्राओं ने अपने विचार साझा किए। इनमें प्रियंका ज्योति गुप्ता, खुशी गुप्ता, अंशिका सिंह, काजल, सोमानशी शुक्ला समेत कई विद्यार्थी शामिल थे। संगोष्ठी का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक आचार्य हिंदी डॉ अभिषेक तिवारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page