उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

जमानियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार; भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद

उक्त प्रकरण के संबंध में बाईट – डॉ ईरज रजा (पुलिस अधीक्षक)गाजीपुर

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा बनाने वाली एक फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन शातिर अभियुक्तों को धर दबोचा, जिनके कब्जे से भारी तादाद में बने व अर्धनिर्मित अवैध असलहे, कारतूस, असलहा बनाने के उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और वांछितों की तलाश में पाण्डेयपुर मोड़ के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से पुख्ता सूचना मिली कि कुछ लोग पुलिया के पास स्थित सिंचाई विभाग के परित्यक्त कमरे में अवैध असलहे तैयार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही जमानिया थाने की पुलिस और स्वाट टीम ‘बी’ ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर मौके से तीन आरोपियों को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान पन्ना लाल बिन्द निवासी ग्राम सोईलापुर भूतहिया ताड़ थाना कोतवाली, मनोज कुमार राय उर्फ चम्पी राय निवासी ग्राम ताजपुर मांझा थाना जमानिया और सोनू बिन्द निवासी ग्राम सकरा थाना कोतवाली के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि सोनू बिन्द एक शातिर अपराधी है, जिस पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर और पॉक्सो एक्ट जैसे कुल 19 संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इसके अलावा पन्ना लाल बिन्द पर हत्या और एनडीपीएस सहित चार मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से 9 देशी तमंचे .315 बोर चालू हालत में, 3 अर्धनिर्मित तमंचे .315 बोर, एक अर्धनिर्मित तमंचा .12 बोर, एक अर्धनिर्मित रिवाल्वर .32 बोर, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, अर्धनिर्मित पिस्टल बॉडी, तमंचे की नाल, ट्रिगर गार्ड, हैमर, असलहा बनाने के भारी उपकरण तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस संबंध में थाना जमानिया में तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page