उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

विशेष अभियान में 56 गिरफ्तार, 48 वारंटी और आठ वांछित पकड़े गए

गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान में पुलिस ने 48 वारंटी और आठ वांछित आरोपियों समेत कुल 56 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान रामपुर मांझा से दो वारंटी, भुड़कुड़ा से एक, दुल्लहपुर से एक वांछित, नंदगंज से तीन वारंटी, मुहम्मदाबाद से एक वांछित, करीमुद्दीनपुर से एक वारंटी और भांवरकोल से एक वारंटी गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह जमानिया से तीन वांछित और एक वारंटी, दिलदारनगर से एक वारंटी, गहमर से पांच, सुहवल और रेवतीपुर से चार-चार, नगसर से दो, सैदपुर से चार, सादात से तीन और बहरियाबाद से दो वांछित आरोपियों को पकड़ा गया।

कासिमाबाद से एक वांछित और दो वारंटी, मरदह से एक, नोनहरा से तीन और बिरनो थाना पुलिस ने 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वांछित एवं वारंटी आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page