उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट,

जमानियाँ(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बरेसर मोड़ स्थित एक मिठाई की दुकान पर रविवार की दोपहर दुकानदार व बगलगीर से जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों को चोटे आई। मारपीट देख अगल-बगल व राहगीरों की काफी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पहुची डायल 112 पुलिस और स्टेशन चौकी पुलिस दोनो पक्षों को कोतवाली ले गई। दुकानदार भगवान यादव ने बताया कि मेरे बगल मे स्थित मोबाइल के दुकानदार अमरीश से हमारी बात हो रही थी तभी बगलगीर सिप्पी गलतफहमी का शिकार होकर आकर हमसे उलझ गया, देखते ही गाली-गलौच करने लगा। शोर सुनकर सिप्पी के घर वाले भी लाठी व डण्डा लेकर आ गये, बिना कुछ जाने सुने मारने-पीटने लगे तथा दुकान में तोड़ फोड़ कर दिये। किसी तरह जान बचाया तथा पुलिस फोन कर जानकारी दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो को कोतवाली ले आई।कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page