उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाहादसा

मासूम के खोने पर हरकत में आई गाजीपुर पुलिस: जमानिया स्टेशन से बरामद कर पिता को सौंपी खुशियां

जमानिया (गाजीपुर)उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान का सकारात्मक असर गाजीपुर में देखने को मिला। थाना जमानिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाज के दौरान अस्पताल से लापता हुई एक नन्हीं बालिका को सकुशल बरामद कर उसके पिता को सौंप दिया गया। बच्ची के मिलते ही परिजन के चेहरे खिल उठे और उन्होंने गाजीपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इलाज के दौरान लापता हो गई थी बच्ची

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पड़ोसी राज्य बिहार के कैमूर (रामगढ़) जिले के दवालियां निवासी अजय चौहान पुत्र राजेश्वर चौहान अपनी छोटी पुत्री का इलाज कराने के लिए जमानिया के बरुईन मोड़ स्थित एक अस्पताल आए थे। अस्पताल परिसर में खेलते-खेलते बच्ची अचानक कहीं ओझल हो गई। परिजन ने काफी देर तक आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस ने चलाया सघन अभियान

बच्ची के गायब होने की सूचना पीड़ित पिता ने तत्काल थाना जमानिया में दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम और रेलवे स्टेशन पुलिस चौकी की संयुक्त टीम तुरंत हरकत में आई। पुलिस टीम ने आसपास के संभावित स्थानों, बाजारों और स्टेशन परिसरों में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया।

रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद

पुलिस टीम के अथक प्रयासों के बाद गुमशुदा बालिका को जमानिया रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को उसके पिता अजय चौहान के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर पिता ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अश्वनी प्रताप सिंह (चौकी प्रभारी, रेलवे स्टेशन) महिला आरक्षी पूजा (थाना जमानिया,शामिल रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page