उत्तर प्रदेशगाजीपुरब्रेकिंगमौसम

बदले मौसम के मिजाज से किसानों के माथे पर बल

जमानियाँ(गाजीपुर)। अचानक मौसम बदलने से गुरूवार की दोपहर आयी तेज आंधी व हल्की बारिश ने किसानों की चिन्ता बढ़ाने के साथ ही वाहनों की रफ्तार रोक दी है।
मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में लोग भीषण गर्मी से बेहाल थे, वहीं अचानक तेज आंधी व बारिश और बिजली कड़कने की आवाज ने पूरे क्षेत्र का मौसम बदल दिया। तेज आंधी से सड़क किनारे मौजूद कई वृक्षों गिर पड़े, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गया। एनएच-24 सहित जमानियां-दिलदारनगर सम्पर्क मार्ग पर जगह-जगह पेड़ गिर जाने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा वही मौसम के बदलते मिजाज से खेतों में खड़ी गेहूँ की फसल, बागीचों में आम के फल का नुकसान होने की चिन्ता से किसानों की परेशानी काफी बढ़ गई है। कृषक बिपिन सिंह ,संजय, गोरख सिंह,विजय शंकर सिंह,ने बताया कि बदले मौसम से गेहूँ व बागीचों को काफी नुकसान होगा। मौसम का यही हाल रहा तो खड़ी गेहुँ की फसल गिर जायेगी तथा हमलोगों के मेहनत पर पानी फिर जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page