उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाराजनीति

जिला मंत्री बनने पर अनिल कुमार गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत, जयप्रकाश गुप्ता ने दी बधाई

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा, गाजीपुर में जिला मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर अनिल कुमार गुप्ता का नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने अपने कार्यालय में गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने अनिल कुमार गुप्ता को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी की बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त जिला मंत्री अनिल कुमार गुप्ता ने सभी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही पिछड़े वर्ग के लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पाण्डेय, बूथ अध्यक्ष गणेश निषाद, भाजपा आईटी विभाग के विधानसभा संयोजक संजीत यादव, विजयशंकर राय एवं असीम खान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त जिला मंत्री को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page