उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

25 हजार का इनामी गोतस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

नंदगंज पुलिस ने धामपुर घरवा मोड़ के पास की कार्रवाई, तमंचा और कारतूस बरामद

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज पुलिस ने मंगलवार को धामपुर घरवा मोड़ के पास पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओसियर बिन्द (35) पुत्र नीर दयाल उर्फ निर्दयी बिन्द निवासी लखईपुर एवंती, थाना धीना, जनपद चंदौली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त थाना शादियाबाद में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदगंज पुलिस टीम ने धामपुर घरवा मोड़ के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। घायल अभियुक्त को पुलिस ने उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में नंदगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ चंदौली के सकलडीहा थाने में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा गाजीपुर के जमानियां थाने में वर्ष 2019 में सड़क दुर्घटना से संबंधित मुकदमा तथा शादियाबाद थाने में वर्ष 2025 में गोवध और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। नंदगंज थाने में भी वर्ष 2026 में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमा दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र और उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव पुलिस बल के साथ शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page