उत्तर प्रदेशगाजीपुरसैदपुरहादसा

रफ्तार का कहर एक युवक की मौत,एक गंभीर

गाजीपुर। वाराणसी-गाजीपुर हाइवे पर अतरसुआ गांव के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। सहेड़ी गांव के रहने वाले अजय कुमार और मदन कुमार निमंत्रण कार्यक्रम से मोटरसाइकिल पर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात तेज़ रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलवाकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। मदन कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों में हादसे को लेकर आक्रोश है और परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
अजय और मदन गांव के एक पारिवारिक निमंत्रण से वापस लौट रहे थे। किसी को क्या पता था कि यह यात्रा उनकी ज़िंदगी का आख़िरी सफ़र साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page