उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

विभिन्न विकास कार्यों का एमएलसी ने किया भूमि पूजन व लोकार्पण

जमानियां (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में कराये गये विकास कार्यों का लोकार्पण व स्वीकृत विकास कार्यों का भूमि पूजन एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने रविवार को किया तथा अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।   
विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह पहुँचकर अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं संग जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया और विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जमानियां-धरम्मरपुर सेतु पर आई दरारें और सेतु के ऊपरी हिस्से के टूटने पर चिंता जताई। अधिकारियों से ओवरलोड वाहनों को रोकने के संबंध में चर्चा की गई। वही उन्होंने बिजली के लो वोल्टेज समस्या को भी दूर करने‚ पंप कैनाल को सुचारू रूप से चलाने‚ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर आदि को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। इसके बाद वे ग्राम लमुई- चक्काबांध स्थित राम जानकारी मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत 1 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होंने पर्यटन विभाग के एई मानवेंद्र से कार्य की पूरी जानकारी ली और कार्य को मानक के अनुरूप करने का निर्देश दिये तथा स्टेशन बाजार स्थित मदनपुरा तिराहे के पास बनाए गए सीसी सड़क का वरिष्ठ भाजपा नेता बृजनंदन सिंह बबलू की उपस्थिति में लोकार्पण कर ग्राम दाउदपुर में बने राजकीय नलकूप एवं पंचायत भवन का ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामप्यारे सिंह की मौजूदगी में  लोकार्पण किया। तत्पश्चयात शाम करीब 6:30 बजे ग्राम बरूईन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास स्वीकृत पंचायत भवन का मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विकास ही हमारी पहचान है तथा जनता की समस्याओं का यथाशीघ्र निदान करना हमारी प्राथमिकता है। श्री सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने क्षेत्र के विकास में सहयोग करें। सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं लाभ जनता तक पहुंचाना तथा उन्हें लाभान्वित कराना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उक्त मौके पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, एसडीएम अभिषेक कुमार राय, तहसीलदार रामनरायण वर्मा, सीओ रामकृष्ण तिवारी, बीडीओ बृजेश अस्थाना, एडीओ पंचायत उमेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता गोपीचंद भास्कर, सहायक अभियंता अजय कुमार, जेई अजय प्रताप सिंह, तारकेश्वर वर्मा, संतोष वर्मा, रणवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page