उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिकस्वास्थ्य

तहसील परिसर में जल जमाव व गंदगी का लगा अंबार*

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील परिसर स्थित आपूर्ति कार्यालय के सामने व उपजिलाधिकारी न्यायिक कोर्ट, सीओ कार्यालय, सब रजिस्ट्रार कार्यालय के पीछे गंदा पानी सहित कूड़ा का अंबार लगा हुआ है तथा बारिश में ही तालाब जैसी स्थिति हो गई है तथा पूरे परिसर में जगह-जगह कीचड़ हो जाता है। वही हाल आवासीय क्षेत्रों में कूड़ा व गंदगी का अंबार देखा जा सकता है। प्रत्येक कार्य दिवस में तहसील के आला अधिकारी ऑफिस में बैठकर जनता की फरियाद करते रहते है लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता है। जिससे तहसील परिसर में स्थित आवासीय कर्मचारियों सहित फरियादियों की समस्या बढ़ गई है। बरसात के मौसम में गंदगी व गंदा पानी की वजह से मच्छरों के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। एक ओर प्रशासन संचारी रोगों की रोकथाम व बचाव के लिए जन जागरुकता चलाने के साथ ही स्वच्छ भारत के निर्माण पर जोर दे रही है तथा शासन स्वच्छता पर प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपया खर्च कर रहा है, वही आम लोगों को जागरुक करने वाले ही अपने परिसर को स्वच्छ करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। ऐसे में स्वच्छ भारत का  निर्माण स्वप्न ही रह जायेगा। फरियादियों अमरनाथ,विनय,अरुण,गोलू,बबलू, मंटू,अजय ने बताया कि स्वच्छता अभियान चलाने वाले अधिकारियों को भी अपने परिसर के प्रति जागरुक होना पड़ेगा, तभी स्वच्छ भारत का निर्माण सम्भव है। तहसील परिसर में गंदगी व जल जमाव से दिन में मच्छरों का आतंक बना रहता है। आला अधिकारी प्रतिदिन अपने आवास से निकलकर तहसील कार्यालय पहुंचते वक्त सब कुछ सामने दिखता है, उसके बावजूद गंदगी व जल जमाव से निजात न मिलना आम जन मानस में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page