उत्तर प्रदेशगाजीपुरसदरहादसा

अंतिम संस्कार के बाद गंगा में स्नान करते डूबें तीन किशोर, तलाश जारी

गाजीपुर। रविवार शाम करीब चार बजे तीन किशोर गंगा में डूब गए। ये किशोर अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद गंगा स्नान कर रहे थे। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के पोस्ता गंगा घाट पर हुई। पुलिस और गोताखोरों की टीम एक घंटे से अधिक समय से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज कस्बा निवासी ये तीनों किशोर महेंद्र जायसवाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट आए थे। अंतिम संस्कार के बाद वे गंगा स्नान के लिए घाट पर उतरे, जहां नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। डूबने वालों की पहचान आदित्य जायसवाल (15 वर्ष, पिता सुरेश जायसवाल), कुंदन मौर्य (17 वर्ष, पिता मकायु मौर्य) और हिमांशु मद्देशिया उर्फ मंडोल (पिता सुमंत मद्देशिया) के रूप में हुई है।
घटना के बाद घाट पर परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। गाजीपुर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर मौजूद है और लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। प्रशासन ने खोज अभियान तेज करने के लिए नावों की संख्या बढ़ा दी है, जिससे गंगा के गहरे हिस्सों में तलाश की जा सके। देर शाम तक तीनों किशोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page