उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को .315 बोर के अवैध देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक और उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता टीम के साथ ग्राम नसीरपुर मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे शैलेश उर्फ झून्नू (32) निवासी सेमरा चकफैज, थाना कोतवाली को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0715/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page