उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

आपसी बिवाद में बुजुर्ग को मारी गोली

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के खिजिरपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पुराने रंजिशनुमा विवाद को लेकर गोली चल गई, जिसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

घायल के परिजनों के अनुसार, सुबह देवर असरफ दूध लेकर घर से निकला था। उसी दौरान गली में पड़ोस का एक परिवार ठेले पर सामान लेकर गुजर रहा था। गली पहले पार करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ता चला गया। शोर सुनकर नसरूल्ला (60 वर्ष) मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच पड़ोसियों में से एक युवक गुस्से में अपने घर गया और तमंचा लेकर वापस आकर पीछे से नसरूल्ला पर फायर कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, जहां से उन्हें हालत गंभीर होने पर गाजीपुर और बाद में वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन सूचना के आधार पर जांच की जा रही है। घायल के उपचार की व्यवस्था कराई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page