उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसेवराइं

SC/ST एक्ट की गंभीर धाराओं में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार: पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए, 1 बाल अपचारी भी अभिरक्षा में

गाजीपुर। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए दिलदारनगर पुलिस ने एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए SC/ST एक्ट तथा बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित तीन अभियुक्तों को दबोच लिया, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस की पैनी नजर और चौकन्नी कार्रवाई ने फरार चल रहे आरोपियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। थाना दिलदारनगर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 238/25 धारा 191(2), 115(2), 351(3), 127(2), 108 बीएनएस व SC/ST Act की गंभीर धाराओं में नामजद आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह की अगुवाई में टीम लगातार क्षेत्र में कॉम्बिंग कर रही थी।
इसी बीच आज मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त जमानियां–फुल्ली मार्ग पर पहुंच रहे हैं और किसी नए ठिकाने की ओर भागने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिजली की तेजी से घेराबंदी की और कुछ ही मिनटों में तीनों अभियुक्तों को मौके पर धर दबोचा। वहीं साथ में चल रहे 01 बाल अपचारी को भी तत्काल अभिरक्षा में ले लिया गया। पुलिस टीम के इस अंदाज़ और त्वरित कार्रवाई से आरोपियों के बीच हड़कंप मच गया और पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा है।
गिरफ्तार आरोपी अकिंत कुमार राय (20) , पुत्र हरी गोविन्द राय, निवासी ग्राम फूल्ली, महेन्द्र राय (38), पुत्र स्व. शिवदरस राय, निवासी ग्राम फूल्ली, राम इकबाल(45), पुत्र रामदरस राय, निवासी ग्राम फूल्ली थाना दिलदार नगर व एक  बाल अपचारी अभिरक्षा में है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह मय हमराह टीम शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page