उत्तर प्रदेशगाजीपुरशिक्षास्वास्थ्य

प्रकाश जनसेवा फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया निःशुल्क भोजन, सेवा भाव से बढ़ाए मदद के हाथ

गाजीपुर। प्रकाश जनसेवा फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को नवापुरा घाट स्थित दुर्गा-शिव-साईं मंदिर परिसर में जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराकर सामाजिक सेवा और मानवता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व फाउंडेशन के ट्रस्टी सदस्य ऋषि यादव ने किया। संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा करना, भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराना तथा आपसी सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करना है।
इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद प्रकाश तिवारी सहित प्रशांत राय, धनंजय प्रजापति, सुजीत कुशवाहा, विजय विश्वकर्मा, राधेश्याम चौबे, शत्रुघ्न गुप्ता, राहुल मद्धेशिया, अनुराग चौहान, मनोज प्रजापति, दिग्विजय आर्य, अजय, अभिषेक राजू, गोपाल और प्रदीप तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सहयोगी मौजूद रहे।
फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि संस्था का संकल्प समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता और सेवा पहुंचाना है। भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
संस्था का संदेश है— सेवा ही संकल्प, मानवता ही धर्म।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page