
जमानिया। “मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।” इस कहावत को स्थानीय हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व छात्र अतुल कुमार शर्मा ने सच कर दिखाया है। अतुल ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित ‘नेट’ परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपना मान बढ़ाया है, बल्कि महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।
अतुल कुमार शर्मा की इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. निवास सिंह, आईक्यूएसी प्रभारी एवं रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार और कला संकाय प्रमुख डॉ. संजय कुमार सिंह ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, डॉ. संजय कुमार राय, डॉ. लालचंद पाल, बिपिन कुमार, डॉ. अभिषेक तिवारी और डॉ. अमित कुमार सहित समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने अतुल के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अतुल की इस सफलता से अन्य छात्र-छात्राओं को भी कठिन परिश्रम और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।



