Uncategorizedउत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाशिक्षा

एस एस देव पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विद्यालय सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया

जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्रों ने जेईई मेंस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के तीन छात्रों ने उत्कृष्ट एनटीए स्कोर प्राप्त करते हुए सफलता का परचम लहराया है।
विद्यालय द्वारा जारी परिणामों के अनुसार, छात्र सोनू कुमार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सर्वाधिक 99.28 एनटीए स्कोर प्राप्त किया है। वहीं, छात्र रितेश यादव ने 96.15 स्कोर और छात्रा अदिति चौबे ने 87 एनटीए स्कोर अर्जित कर सफलता की नई इबारत लिखी है। छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक श्री सुभाष चंद्र कुशवाहा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि सही दिशा और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता कुशवाहा ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है। उन्होंने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई है कि यह सफलता आने वाले सत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page