
गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र में एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी गोलू राजभर पुत्र सुरेश राजभर के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगाने का मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों के अनुसार किशोरी 16 फरवरी की सुबह स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद आरोपी पर संदेह जताया गया।
इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



