
गाजीपुर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार गाजीपुर के आदेश पर दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर के निर्देशन में जनपद में आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य सें अभिसूचना आधारित प्रभावी विशेष अभियान चलाकर कुल-04 नमूना संग्रहित किया गया एवं 53 किलोग्राम आटा (किसान शक्ति भोग) अनुमानित मूल्य-1749/- का सीज किया गया। जिसमें दिनांक 20.02.2026 को सुहवल षिवाला, गाजीपुर स्थित प्रियंका राय के प्रतिष्ठान मेसर्स-श्री श्री स्वीट्स एवं रेस्टोरेण्ट से पनीर का 01-01 नमूना, खोया का 01-01 नमूना, छेना मिठाई का 01-01 नमूना। रेवतीपुर, गाजीपुर स्थित ममता राय के विनिर्माण प्रतिष्ठान मेसर्स-बाबा विष्वनाथ राइस एण्ड फ्लोर मिल से आटा (किसान शक्ति भोग) का 01 नमूना संग्रहित किया गया एवं 53 किलोग्राम आटा (किसान शक्ति भोग) अनुमानित मूल्य-1749/- का सीज किया गया तथा निरीक्षण के समय पायी गयी कमियों के सापेक्ष सुधार सूचना निर्गत की गयी। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह/प्रवर्तन की कार्यवाही आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-II एवं गुलाबचन्द गुप्त मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों बिपिन कुमार गिरि, धनन्जय सिंह, अरविन्द प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं विरेन्द्र यादव की टीम द्वारा की गयी



