उत्तर प्रदेशकासिमाबादक्राइमगाजीपुर

दुकान का ताला तोड़कर चार क्विंटल  गेहूं चोरी करने वाले तीन शातिर चोरो को पुलिस ने दबोचा

गाजीपुर। थाना कासिमाबाद पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 404 किलो चोरी किया गया गेहूं बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना कासिमाबाद मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 64/2026 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मिथिलेश गुप्ता पुत्र त्रिलोकी तथा चन्दन बासफोर पुत्र दलचन्द निवासी ग्राम बड़ौरा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर और फूलबदन चौहान पुत्र मुक्खू चौहान निवासी ग्राम इटऊ महादेवा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर शामिल हैं। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे ग्राम सिधउत क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर वादी की दुकान से चोरी किया गया 404 किलो गेहूं बरामद किया गया। साथ ही एक अदद आला नकब भी बरामद हुआ है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास संबंधित मुकदमे से जुड़ा पाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page