उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसैदपुर

गाजीपुर में तीन साल की मासूम के साथ फेरीवाले की दरिंदगी, आरोपी 1 घंटे में दबोचा गया

गाजीपुर। थाना शादियाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ तेज कार्रवाई करते हुए एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया। 22 फरवरी को सूचना मिली कि ग्राम सुल्तानपुर बैरीसाल में एक फेरीवाले ने मात्र तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कदम उठाए और केवल एक घंटे के भीतर आरोपी अच्छेलाल राम (32) पुत्र सुनील राम, निवासी ग्राम सौरम, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया। थाना शादियाबाद में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 50/2026, धारा 65(2)बीएनएस व 5(i),5(m)/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक पवन‌ उपाध्याय थाना शादियाबाद मय टीम, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page