उत्तर प्रदेशगाजीपुरहादसा

ट्रक की चपेट में आने से साईकिल सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत

गाजीपुर। देर शाम घर से साईकिल द्वारा जंगीपुर की तरफ जा रहे अधेड़ को ट्रक ने पिछे से धक्का मार दिया जिससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से ट्रक चालक ट्रक सहित फ़रार हो गया इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने मौके से मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी वही पुलिस ट्रक सहित ट्रक चालक की गिरफ्तारी में जुट गई। जंगीपुर थाना क्षेत्र के बघोल गांव निवासी मुसाफिर उम्र 52 पुत्र रूप चंद्र सोमवार की शाम किसी कार्यवश साईकिल द्वारा जंगीपुर बाजार जा रहे थे अभी वो देवकठिया धर्मकाटा के पास पहुचकर सड़क पार कर रहे थे तभी पिछे से आ रही ट्रक ने साइकिल मे जोरदार धक्का मार दिया जिससे मुसाफिर दूर सड़क के किनारे जाकर गिरे जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई स्थानीय लोग अभी कुछ समझ पाते तब तक ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फ़रार हो गया। मौके पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुचे। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुचे चौकी इंचार्ज शिव प्रसाद पांडेय ने मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही पुलिस ट्रक चालक सहित ट्रक की गिरफ्तारी मे जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page