उत्तर प्रदेशखेल-कूदगाजीपुरज़मानियास्वास्थ्य

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

जमानिया। स्थानीय क्षेत्र के बरूईन गांव स्थित राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शानदार आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.के. पाण्डेय और प्रबंधक श्री उपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।

इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दयाशंकर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रामनारायण पाण्डेय ने शिरकत की। अतिथियों ने एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा भाव रखने की अपील की। उन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के कार्यों से जुड़कर ही वे अपने जीवन को सही मायनों में सार्थक बना सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.के. पाण्डेय ने शिविर की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह विशेष शिविर 09 मार्च से प्रारंभ होकर 15 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस सात दिवसीय आयोजन के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा समाज हित में कई जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्य रूप से ग्राम स्वच्छता अभियान, वित्तीय साक्षरता, नशा मुक्ति, मतदाता जागरूकता रैली, टीकाकरण और वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। मंच का कुशल संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्री राधेश्याम शुक्ला द्वारा किया गया और अंत में कार्यक्रम अधिकारी श्री ओम प्रकाश यादव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिकों के अलावा महाविद्यालय के प्राध्यापक के.के. राय, आलोक कुमार राय, सफीक अहमद, सुरेश प्रजापति सहित अन्य सभी कर्मचारीगण एवं स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page