चंदौली में सनसनी: दो जगहों पर बोरे में मिले शव, नहर किनारे लाश मिलने से मचा हड़कंप

चंदौली। जनपद के धीना थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर बोरे में शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। डेढ़गांवा गांव के समीप नहर में बोरे के भीतर शव मिलने की खबर सामने आते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, दूसरे स्थान पर भी शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल मृतकों की पहचान और उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
इस संबंध में धीना थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। एक शव बोरे में मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।



