
गाज़ीपुर! ज़मानिया क्षेत्र में स्थित सेंट मेरीज स्कूल में सत्र 2026- 27 के लिए प्राथमिक कक्षाओं के नवप्रवेशी बालक- बालिकाओं का विद्यारंभ संस्कार समारोह विधिवत हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश शर्मा शास्त्री जी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या सिस्टर मिनी फिलिप के निर्देशन में विद्यालय की अध्यापिकाओं के द्वारा नव प्रवेशी बालक- बालिकाओं को तिलक लगाकर, प्रथम अक्षर- लेखन करवाया गया और मिष्ठान तथा उपहार भी वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करने के साथ-साथ विद्यालय और अभिभावक की वांछनीय भूमिका को रेखांकित किया।



