उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

खनन व परिवहन विभाग के संयुक्त कार्रवाई से अवैध वाहन चालकों में खलबली, 9वाहन सीज

जमानिया। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार स्थानीय तहसील क्षेत्र में व्यापक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी जमानिया और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस, खनन विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन घेराबंदी की। इस अभियान के दौरान विशेष रूप से ओवरलोड वाहनों, संदिग्ध गतिविधियों और बिना वैध प्रपत्रों के संचालित हो रहे मालवाहकों की गहनता से जांच की गई। कार्यवाही के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 9 वाहनों को पकड़कर सीज किया गया, जिनमें झारखंड, बिहार, नगालैंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के नंबर शामिल हैं। सीज किए गए वाहनों को कोतवाली परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और अवैध खनन व परिवहन पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की औचक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page