उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसदर

पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी को पुलिस ने घर से दबोचा

गाजीपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच करण्डा पुलिस ने एक बार फिर सख्त तेवर दिखाए हैं। पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। 3 मई को बड़सरा चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अरुण पाण्डेय अपनी टीम के साथ धरम्मरपुर पुल पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 68/2026, धारा 65(1) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मंजीत कुमार को उसके घर से ही धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी मंजीत कुमार (20 वर्ष), ग्राम विशुनपुरा उपरवार, थाना करण्डा का निवासी है, जो पुलिस से बचता फिर रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page