
गाज़ीपुर ! क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ दिग्विजय नाथ के नेतृत्व में योग दिवस के पूर्व आज जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी एवं डीएचओ गाजीपुर डॉ अच्छेलाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली रायफल क्लब से शुरु होकर होम्योपैथिक कालेज रौजा परिसर में समाप्त हुई
इस वर्ष के योग दिवस को स्वस्थ आयु के लिए योग के मुख्य थीम पर आयोजित किया गया। इसके साथ ही इसे स्वास्थ्य, ज्ञान और विश्व शांति के लिए योग के रूप में भी मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम योग के वैश्विक महत्व को रेखांकित करने के साथ-साथ लोगों में शारीरिक और मानसिक कल्याण के संदेश को फैलाने का एक बेहतरीन अवसर है। इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता मानक योग प्रोटोकॉल के अनुसार समन्वित रूप से सामूहिक योग का प्रदर्शन करना है। इस अवसर पर आयुष विभाग के सभी चिकित्साधिकारी चीफ फार्मासिस्ट,फार्मासिस्ट,स्टाफ़ नर्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ,कार्यालय के समस्त स्टाफ, कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश गुप्ता आदि रहे. कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने सभी को धन्यबाद ज्ञापित किया




