जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ाडीह गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़िता निर्मला गुप्ता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। निर्मला गुप्ता ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को बताया कि पूर्व में हुए समझौते के तहत जब वह स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराने पड़ोसी राजेश गुप्ता के पास गई थी, तो आरोपियों ने साजिश के तहत उन पर हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी बेटी अर्चना का भी आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। प्रभारी राम सजन नागर ने बताया कि मुख्य आरोपी राजेश गुप्ता सहित छह नामजद लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
Check Also
Close
-
हौसला बुलंद चोरों ने जेवरात-नकदी उड़ाईOctober 15, 2025




