Uncategorizedउत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

संपूर्ण समाधान दिवस, 56 में 6 का निस्तारण

जमानिया। जन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए शनिवार को स्थानीय तहसील मुख्यालय में अपर जिला उपभुक्त/भू-राजस्व अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से आए पीड़ित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभागों को उनके जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 गंभीर मामलों का मौके पर ही विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में निस्तारण कर दिया गया। आवेदनों में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद, राजस्व, आपसी कहासुनी और सरकारी योजनाओं से संबंधित पाए गए। एडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी ने शेष बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए कड़े निर्देश दिए कि सभी जन समस्याओं का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से होना चाहिए ताकि फरियादियों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, तहसीलदार राम नारायण वर्मा और नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, अरुण कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह यादव, धनंजय कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी गण भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page