Uncategorized

10 वर्षीय मासूम को दुकानदार ने पीटा,पत्रकार को दी धमकी,मुकदमा दर्ज

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरुईन गांव निवासी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने 10 वर्षीय पुत्र के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की शिकायत की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार, अमरेंद्र प्रताप सिंह का पुत्र शिवांश अपनी बहन के साथ स्कूल जा रहा था। स्कूल के गेट पर स्थित एक जनरल स्टोर पर जब बच्चा टॉफी खरीदने के लिए रुका, तभी दुकान के मालिक ने बिना किसी ठोस कारण के 10 वर्षीय मासूम को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि दुकानदार ने बच्चे को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए वहां से डरा-धमकाकर भगा दिया। इस अचानक हुए हमले से मासूम बच्चा गहरे भय और मानसिक आघात में है। पीड़ित पिता का कहना है कि जब वे इस घटना के संबंध में पूछताछ करने और विरोध दर्ज कराने दुकान पर पहुंचे, तो आरोपी दुकानदार ने उनके साथ भी बदसलूकी की। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page