उत्तर प्रदेशगाजीपुरराजनीति

वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने ई-रिक्शा से यात्रा कर दिया ईंधन बचत का संदेश

गाजीपुर। वैश्विक स्तर पर बढ़ते ऊर्जा संकट एवं पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती खपत जैसी गंभीर चुनौतियों को देखते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने स्वच्छ एवं वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में पहल करते हुए गुरुवार को एक कार्यक्रम में सहभागिता हेतु ई-रिक्शा से यात्रा की।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि आज पूरा विश्व ऊर्जा संरक्षण को लेकर चिंतित है। पारंपरिक ईंधनों पर अत्यधिक निर्भरता के कारण जहां एक ओर वैश्विक स्तर पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर ऊर्जा संसाधनों के संतुलित उपयोग की आवश्यकता भी लगातार महसूस की जा रही है। ऐसे समय में इलेक्ट्रिक वाहनों और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि समय की आवश्यकता बन चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार ऊर्जा संरक्षण, “Mission LiFE” एवं स्वच्छ ऊर्जा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उसी प्रेरणा के तहत यह प्रयास किया गया है, ताकि आमजन को ईंधन बचत एवं वैकल्पिक ऊर्जा के प्रति जागरूक किया जा सके।
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की अनावश्यक खपत को कम कर इलेक्ट्रिक वाहनों, कारपूल एवं सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना आने वाले समय में देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे भी दैनिक जीवन में ऊर्जा संरक्षण को अपनाएं तथा अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों एवं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर इस जनहित अभियान का हिस्सा बनें।
उन्होंने कहा कि ऊर्जा की बचत ही भविष्य की सबसे बड़ी सुरक्षा है और ऊर्जा संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page