उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरहादसा

तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्‍कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के बौरी चट्टी पर रविवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर तीनों को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रेलर और चालक को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि इंग्लिश गांव निवासी गोविंद राम की तहरीर के अनुसार गांव से एक बारात कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के खेताबपुर गांव गई थी। बारात से लौटते समय रात करीब 11 बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बौरी चट्टी के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर ट्रेलर चालक को वाहन समेत पकड़ लिया। हादसे में इंग्लिश गांव निवासी सुमित कुमार (21) पुत्र अजय राम, नीरज कुमार (18) पुत्र योगेंद्र राम तथा हंसराजपुर निवासी नितेश राम (17) पुत्र सूरज राम की मौत हो गई। नितेश, योगेंद्र राम का भांजा बताया गया है। तीनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों ने चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page