
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी गाजीपुर की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन पर संपन्न हुई। इस बैठक में नये बनाये गये बूथों पर बूथ कमेटी का गठन करने,नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, डबल मतदाताओं का नाम कटवाने व त्रुटिपूर्ण नामों को संशोधित करने आदि मुद्दों पर गंभीर रूप से चर्चा की गई। इसके साथ साथ बैठक में अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी और भाजपा सांसद निशीकांत दूबे द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी पर की गयी ओछी टिप्पणी और लगायें गये निराधार आरोप की निन्दा की गई और इस चोरी में संलिप्त सभी लोगों की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग के साथ साथ भाजपा सांसद निशीकांत दूबे से माफी मांगने की भी मांग किया। देश के पुर्व प्रधानमंत्री श्रृद्धेय चन्द्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी अर्पित की गयी। इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का जिक्र करते हुए कहा यह बहुत ही गंभीर मामला है। इस घटना से दुनिया में देश की बहुत ही किरकिरी हुई है। इस घटना के बाद तथाकथित राष्ट्रवादी और रामभक्त बेनकाब हुए हैं। इन्होंने राम के नाम पर लूट मचायी हुई है। यह न राम के है न गरीब के । इनका मकसद केवल ऐन केन प्रकारेण अपनी तिजोरी भरना है। इसके साथ साथ उन्होंने भाजपा को सामाजिक न्याय का विरोधी बताते हुए कहा कि यह सरकार गरीब ,पिछड़ो ,दलितों की विरोधी है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कराहट लाने को लगातार संघर्ष कर रही है इसके उलट भाजपा चंद औधोगिक घरानों के चेहरे पर मुस्कराहट लाने मे मशगूल है। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र पर आसन्न खतरे से आगाह करते हुए कहा कि हमें इनकी साजिश से सचेत रहने की जरूरत है। यह सरकार मुल्क के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, सामाजिक एवं साम्प्रदायिक सद्भाव और सामाजिक न्याय के लिए खतरा बन गयी है। इसे सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। विधायक जै किशन साहू ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है तहसील, थाने, अस्पताल से लेकर सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार, लूट, पुलिस उत्पीड़न चरम सीमा पर पहुंच गया है जिससे आम व्यक्ति को कहीं भी न्याय नहीं मिल पा रहा है। आज प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी महंगी शिक्षा नौकरियों में भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया है। इस बैठक में मुख्य रूप से पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद, सांसद अफजाल अंसारी जी के प्रतिनिधि बलिराम पटेल,पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, सुशील जायसवाल, अरूण कुमार श्रीवास्तव,खेदन यादव, रामजन्म चौहान,राजेश गोंड, तहसीन अहमद, राजेन्द्र यादव, अवधेश यादव, अमित ठाकुर, दिनेश कुमार गुजराल,परशुराम बिंद,सुरजराम बागी, मदन यादव,मार्कण्डेय यादव,रामदरश यादव, दिनेश यादव,सुजीत यादव, कमलेश सोनकर,रजनीकांत यादव, केसरी यादव, राजेश यादव, रीता विश्वकर्मा,रीना यादव, पुनीता यादव, रमेश यादव,श्री राम यादव, सुनील यादव, जयराम भारती,रामप्रकाश यादव,मंतोष यादव आदि मौजूद थे। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।



