अदालत के आदेश पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव में संपत्ति विवाद को लेकर दो विधवा महिलाओं पर जानलेवा हमला करने, अभद्रता और सोने की चेन छीनने के मामले में कोर्ट के आदेश पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ग्राम दरौली निवासी 68 वर्षीय आशा देवी का आरोप है कि 16 मार्च 2026 को उनके पट्टीदार अशोक सिंह कुशवाहा और सेवानिवृत्त हवलदार शिवनरायन कुशवाहा लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुसे। आरोपियों ने उन्हें और उनकी विधवा बहू रेखा को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की धमकी दी तथा बहू से अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और दोनों के गले से सोने की चेन (10 व 12 ग्राम) छीनकर फरार हो गए। थाने और पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। इस संबंध में प्रभारी नरीक्षक योगेंद्र सिह ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर जमानियां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



