
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना भुड़कुड़ा पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मु0अ0सं0 152/2025 धारा 137(2) बीएनएस, 64(2)(ड), 87 बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 24 अप्रैल को उपनिरीक्षक सचिन सिंह मय हमराह टीम द्वारा जखनियाँ गोविन्द क्षेत्र में सैदपुर जलालाबाद हाइवे पर स्थित पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की, जिसमें उसकी पहचान कृष्ण कुमार (22 वर्ष) पुत्र सुनील कुमार शाह, निवासी ग्राम माल झाखरा, पोस्ट दीग्घी, थाना मेहरमा, जनपद गोड्डा (झारखंड), के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि उक्त अभियुक्त थाना भुड़कुड़ा में दर्ज गंभीर प्रकरण में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सचिन सिंह मय हमराह, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर शामिल रहे



