लोहे की रॉड से हमला, महिला और 11 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल
जमानियां के बरुईन गांव की घटना, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई
जमानियां। थाना क्षेत्र के बरुईन गांव में दरवाजे पर गाली-गलौज का विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला और 11 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गांव निवासी शमशेर पासवान के दरवाजे पर धर्मेंद्र पासवान पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने कथित तौर पर शमशेर की पत्नी आशा देवी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि पास में बैठी 11 वर्षीय पलक गुप्ता को शमशेर की पुत्री समझकर उसके सिर पर भी रॉड से प्रहार कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।


