एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव, डांडिया और रावण दहन ने मोहा मन




बरुइन, जमानियां (गाजीपुर), क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल, बरुइन में नवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की मनमोहक डांडिया प्रस्तुतियों और रावण दहन कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर को उत्सवी रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य ए.के. शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक, निदेशक रणविजय सिंह और सचिव मनीष तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।
डांडिया नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। वहीं, रावण दहन कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, पारंपरिक मूल्यों और आपसी सहयोग की भावना से जोड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।



